एमयूसी एवं नवाबगंज एथलेटिक्स विजयी

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में एमयूसी ने सिविल्स क्लब को 167 रन से हराया, नवाबगंज एथलेटिक्स ने वाईएमसीए को 87 रन से दी शिकस्त

 

कानपुर, 20 नवम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में एमयूसी क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स ने शानदार जीत दर्ज की। डीएवी मैदान पर एमयूसी क्लब ने सिविल्स क्लब को 167 रन से पराजित किया, जबकि वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर नवाबगंज एथलेटिक्स ने वाईएमसीए को 87 रन से हराया।

### एमयूसी क्लब ने 167 रन से दर्ज की बड़ी जीत

डीएवी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब ने 24 ओवर में 232 रन बनाकर पूरी टीम गंवा दी। राहुल सिंह ने 60, अनिकेत कुमार ने 42 और किस श्रीवास्तव ने 34 रन का योगदान दिया। सिविल्स क्लब की ओर से श्रेष्ठ शुक्ला ने तीन और ऋषभ ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल्स क्लब की टीम 23.1 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। श्रेष्ठ शुक्ला ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। एमयूसी क्लब की ओर से ओमकार शर्मा ने चार विकेट और चिन्मय ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस तरह एमयूसी क्लब ने 167 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

### उदयराज और अर्थव की पारियों से जीता नवाबगंज एथलेटिक्स

वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर नवाबगंज एथलेटिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 229 रन बनाए। उदयराज ने शानदार 82 और अर्थव श्रीवास्तव ने 59 रन की पारी खेली, जबकि अजय सरोज ने तीन तथा अरहम सिद्दीकी और सक्षम सक्सेना ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में वाईएमसीए की टीम 29.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अहद खान ने 32 और उत्कर्ष पाल ने 28 रन बनाए। नवाबगंज एथलेटिक्स की ओर से रेनुवेन्द्र और ईशांत रावल ने दो-दो विकेट हासिल किए। नवाबगंज एथलेटिक्स ने 87 रन से जीत दर्ज की।

Leave a Comment