प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर नगर की टीम चयनित

 

 

  • ग्रीन पार्क में चयन ट्रायल के बाद 12 खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह, झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता
  • अनुज सिंह, सुचिता सिंह और आनंद यादव ने किया खिलाड़ियों का चयन, हरप्रीत सिंह व पूनम पाल ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

कानपुर, 23 अक्टूबर।

झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की महिला टीम का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान अनुज सिंह, सुचिता सिंह और आनंद यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया। चयनित टीम प्रतियोगिता में कानपुर नगर का प्रतिनिधित्व करेगी।

12 खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह

चयनित टीम में कानपुर की सात और इटावा की पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कानपुर से अनन्या कमल, दीक्षा साहू, आर्या, मोमिना, अनन्या साहू, निवेदिता और इदित्या का चयन हुआ है। वहीं, इटावा से मधु, मुस्कान, शिल्पी, कशिश और नेहा टीम में शामिल की गई हैं।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

चयन प्रक्रिया के दौरान हरप्रीत सिंह और पूनम पाल मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। चयनित खिलाड़ी झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस संबंध में जानकारी श्रीमती साधना मिश्रा ने दी।

Leave a Comment