सीनियर महिला टी-20 टीम में केसीए की तीन खिलाड़ियों का चयन

 

 

  • 26 अक्टूबर को हैदराबाद के खिलाफ पहला मुकाबला, पुणे में खेली जाएगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 22 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की ओर से 26 अक्टूबर से पुणे में आयोजित होने वाली सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी (Senior Women’s T20 Trophy) के लिए घोषित 20 सदस्यीय उत्तर प्रदेश टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश टीम प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला 26 अक्टूबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

Tripti Singh
Garima Yadav

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दिखाएंगी दम

केसीए की चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, जबकि तृप्ति सिंह बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल की गई हैं। वहीं, गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन से कानपुर के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Archana devi

केसीए पदाधिकारियों ने दी बधाई

तीनों खिलाड़ियों के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव दिनेश कटियार ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

 

Leave a Comment