अण्डर-15 कैम्प में खिलाड़ियों की फिटनेस और फील्डिंग परखीं

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कैम्प में कैचिंग, स्ट्रेचिंग और फिटनेस पर विशेष जोर, कमियों में सुधार के बताए उपाय

 

कानपुर, 15 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों के कैम्प में दूसरे दिन गुरुवार को कानपुर साउथ मैदान पर अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की फील्डिंग, कैचिंग, स्ट्रेचिंग और फिटनेस को बारीकी से परखा गया। साथ ही खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का भी आकलन किया गया।

पिछले मैच की गलतियों पर दिया मार्गदर्शन

कैम्प के दौरान पिछले दिन खेले गए मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया। खिलाड़ियों को उनकी कमियों से अवगत कराते हुए उनमें सुधार करने के तरीके बताए गए, ताकि वे अपने खेल को और बेहतर बना सकें। कैम्प का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैदान पर प्रदर्शन को निखारना है।

यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

Leave a Comment