एएस क्रिकेट अकादमी की अमीषा, सुहानी और विधि का अंडर-19 स्कूल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

 

 

 

  • 15 से 18 अक्टूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होगी प्रादेशिक प्रतियोगिता, कानपुर मंडल टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद की 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम

 

कानपुर, 13 अक्टूबर।

एएस क्रिकेट अकादमी की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अमीषा गौतम, सुहानी तिवारी और विधि जायसवाल का चयन 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक मुरादाबाद में खेली जाएगी। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

शानदार प्रदर्शन के दम पर बनाई जगह

अमीषा गौतम, सुहानी तिवारी और विधि जायसवाल के चयन को एएस क्रिकेट अकादमी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। तीनों खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर वे अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

तीनों खिलाड़ियों के चयन पर सर्वेश तिवारी, विकास सिंह, अमित गौतम, पूजा पाटिल, प्रशांत शुक्ला और राकेश पासवान सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर मंडल का नाम रोशन करेंगी।

 

Leave a Comment