केसीए का अंडर-15 क्रिकेट कैंप शुरू, 30 खिलाड़ियों को मिला मौका

 

  •  स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन, 17 अक्टूबर तक चलेगा कैंप

 

कानपुर, 12 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का कैंप सोमवार से कानपुर साउथ मैदान पर प्रारंभ हुआ। यह कैंप 17 अक्टूबर तक चलेगा। मई माह में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर इस कैंप के लिए चुना गया है। कैंप के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी में प्रतिभाओं का चयन

कैंप के लिए चयनित बल्लेबाजों में राघवेन्द्र पाल, देव दुबे, राजवीर मल्होत्रा, विशेष अग्निहोत्री, शिवांश कुमार सिंह, कान्हा भाटिया, विवान गांधी, अभिनव कुमार पाठक, वीर सिंह, वैदिक दीक्षित, शौर्य उपाध्याय और तनुष अवस्थी शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में अयमान पठान एवं राना अमरेन्द्र सिंह को चुना गया है।

वहीं, गेंदबाजी वर्ग में इशान्त रावल, प्रफुल्ल कश्यप, उत्कर्ष सिंह, चिन्मय गौर, रिशु पाल, अविनाश सिंह, अनित कुमार, समर गौतम, अनन्त कुमार, कौशिक सिंह, मो. हंजला, माधव कौशिक, स्कन्द सेंगर, सजल श्रीवास्तव, अनव त्रिपाठी एवं राज सिंह को कैंप में शामिल किया गया है।

जय विक्रम सिंह ने किया कैंप का उद्घाटन

कैंप का उद्घाटन स्व. मोतीराम (एडवोकेट) के पौत्र जय विक्रम सिंह (एडवोकेट) ने किया। इस अवसर पर कैंप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया, जबकि मंच का संचालन दिनेश कटियार ने किया।

कार्यक्रम में एस.एन. सिंह, पी.एस. नेगी, विनोद द्विवेदी एवं कोच संजीव मेहरोत्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment