सुनील श्रीवास्तव बने हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के निर्णायक

 

 

  • कुरुक्षेत्र स्टेडियम में 26 व 27 सितंबर को होगी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता
  • ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दी बधाई

 

कानपुर, 22 सितंबर।

हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 26 व 27 सितंबर 2026 को कुरुक्षेत्र स्टेडियम में हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए कानपुर के सिहान सुनील श्रीवास्तव को एसोसिएशन की ओर से आमंत्रित किया गया है।

बताया गया कि हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सिहान सुनील श्रीवास्तव निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सुनील श्रीवास्तव के चयन पर ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वैशय, उपाध्यक्ष राकी एडविन, सुमित कश्यप, मिथुन श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव, ज्योति, मुस्कान, टीसा सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Sunil Srivastava, Karate Championship, Haryana State Karate Championship, Kurukshetra Stadium, Karate Referee, All Kanpur Karate-Do Association, Kanpur, Haryana Sports Association, Karate, Sports Officials, Judging Panel

Leave a Comment