कानपुर के राजेश शर्मा को मिला फिडे ट्रेनर टाइटल

 

 

  • फिडे ट्रेनर सेमिनार में देशभर से 20 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • तीन दिवसीय सेमिनार के बाद घोषित हुए परिणाम, राजेश शर्मा ने ए ग्रेड के साथ हासिल की उपलब्धि

 

कानपुर, 22 सितंबर।

उत्तर प्रदेश चेस एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से लखनऊ में चार से छह सितंबर तक आयोजित फिडे ट्रेनर सेमिनार में कानपुर के राजेश शर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सेमिनार के परिणाम घोषित होने के बाद राजेश शर्मा कानपुर के पहले फिडे ट्रेनर बनने का गौरव हासिल किया।

तीन दिन तक चले इस सेमिनार में संपूर्ण भारत से कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार का आयोजन शतरंज प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और प्रशिक्षकों की दक्षता को परखने के उद्देश्य से किया गया। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया।

सेमिनार इंटरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा और विशाल शरीन की देखरेख में संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने पर राजेश शर्मा ने ए ग्रेड के साथ सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के साथ वह कानपुर के पहले फिडे ट्रेनर बन गए हैं।

राजेश शर्मा की इस उपलब्धि पर कानपुर के शतरंज खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे शहर के शतरंज जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

FIDE Trainer, Chess, Rajesh Sharma, Kanpur Chess Association, Uttar Pradesh Chess, Chess Training, FIDE Trainer Seminar, International Master, Chess Players, Chess Coaches

Leave a Comment