- 13 सितंबर को ट्रांस गंगा सिटी में हुए ट्रायल की टाइमिंग के आधार पर हुआ चयन
- रांची में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सीनियर-जूनियर-सब जूनियर ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप
- यूपी के सीनियर पुरुष वर्ग में छह साइकिलिस्ट चयनित
- यूथ बॉयज में मयंक यादव और सब-जूनियर बॉयज में सूर्या कुमार गुप्ता को मिली जगह
कानपुर, 22 सितंबर।
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश की ट्रैक साइकिलिंग टीम की घोषणा कर दी गई है। 13 सितंबर 2026 को ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-2 के अंदर आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रैक साइकिलिंग ट्रायल में साइकिलिस्टों द्वारा दर्ज की गई टाइमिंग के आधार पर टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी रांची, झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रांची में राष्ट्रीय प्रतियोगिता
78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक रांची, झारखंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन Cycling Federation of India (CFI) एवं Jharkhand Cycling Association के तत्वावधान में होगा। आयोजकों की ओर से चयनित साइकिलिस्टों को 28 अक्टूबर से 5 नवंबर की सुबह तक Boarding and Lodging की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सीनियर पुरुष वर्ग में छह खिलाड़ियों का चयन
उत्तर प्रदेश की टीम के सीनियर पुरुष वर्ग में आगरा के मनीष और सुमित गुर्जर, मुरादाबाद के सैयद खालिद बागी और सैयद बुरहान आली, कानपुर के अविनाश कुमार तथा कानपुर देहात के मिथुन का चयन किया गया है।
यूथ और सब-जूनियर वर्ग में भी यूपी की भागीदारी
यूथ बॉयज (12 से 14 वर्ष) वर्ग में नोएडा के मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं सब-जूनियर बॉयज (15 एवं 16 वर्ष) वर्ग में मिर्जापुर के सूर्या कुमार गुप्ता का चयन हुआ है। टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी मुरादाबाद के खुर्शीद अली और कोच की जिम्मेदारी मुरादाबाद के सय्यद मरदान अली को दी गई है।
राइडर लाइसेंस अनिवार्य, डोप टेस्ट को लेकर सतर्कता
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी चयनित साइकिलिस्ट और टीम ऑफिशियल्स के पास वर्ष 2026 का Cycling Federation of India द्वारा जारी Rider Licence होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले साइकिलिस्टों का NADA टीम द्वारा Random Doping Test भी लिया जाएगा। चयनित साइकिलिस्टों को NADA द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
रेसिंग साइकिल और हेल्मेट स्वयं लेकर जाएंगे खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी चयनित साइकिलिस्टों को अपनी Track Racing Bicycle और Helmet स्वयं लेकर जाना होगा।
National Track Cycling Championship, Uttar Pradesh Cycling Team, Cycling Federation of India, Track Cycling, Ranchi, Jharkhand Cycling Association, Senior Cycling, Junior Cycling, Sub Junior Cycling, Youth Boys, NADA, Rider Licence, Track Racing Bicycle