- करीब 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा
कानपुर/उन्नाव, 31 अगस्त।
उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में तीसरी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो अकादमियों से करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने आधिकारिक और फ्रेशर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।
आधिकारिक वर्ग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
सब-जूनियर बालक वर्ग में आराध्या जिवेन्द्र, आरुष गुप्ता, तनिष्क बशाक, अथर्व यादव और इशांत अवस्थी ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में सिद्धि, इशिता और शानवी द्विवेदी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कैडेट बालक वर्ग में नवनीत पाल, शिवांश गुप्ता, प्रियांशु सिंह और उज्ज्वल सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीते। प्रज्वल भारद्वाज, सैयद मोहम्मद अली शाह और सैयद मोहम्मद हैदर शाह ने रजत, जबकि गिरीश कुमार, अवनीश पटेल और देवांश सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए। कैडेट बालिका वर्ग में आरोही शुक्ला, जानवी सिंह और इच्छा कनौजिया ने स्वर्ण तथा काजल अवस्थी और नेहा ने रजत पदक जीते।
जूनियर बालक वर्ग में सहर्ष तिवारी, पवित्र कनौजिया और प्रखर बाजपेई ने स्वर्ण, उज्ज्वल भारद्वाज और अंकुश पाल ने रजत तथा आयुष श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी गौतम, शगुन राठौर, माही सोनकर और संध्या अवस्थी ने स्वर्ण, जबकि मानवी और आयुषी गौतम ने रजत पदक हासिल किया।
सीनियर बालक वर्ग में राज्यवर्धन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में प्राजंलि साहू और सानिया गौतम ने स्वर्ण तथा ऋचा गौतम ने रजत पदक अपने नाम किया।
फ्रेशर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
फ्रेशर बालक वर्ग में यश कुमार, विहान द्विवेदी, दिवांश गुप्ता और नैतिक ने स्वर्ण पदक जीते। अंश सक्सेना और ऋतुराज कार्तिकेय ने रजत, जबकि सार्थक मिश्रा, देवांश सिंह, अवनीश पटेल, कार्तिकेय मिश्रा और आरव पटेल ने कांस्य पदक हासिल किए।
बालिका वर्ग में मिशिका, कुमुद, विधि पटेल, धरती और आन्या त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीते। मान्यता मिश्रा, सैयदा, मिस्टी सिंह और वरलीका कुमारी ने रजत, जबकि तृषा सिंह और इमरा जेबन ने कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दीप प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक एवं विधानसभा परिषद सदस्य उन्नाव पंकज गुप्ता ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया ताइक्वांडो के ट्रेजरर डॉ. रजत आदित्य दीक्षित और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव तुषाल साहनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रामकृष्ण शर्मा, अनूप शुक्ला, वृंदा मिश्रा, अभिनेता एवं कोरियोग्राफर अंकित राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं NIS निलेश मौर्य, एयर फोर्स सर्विसेज के कुलदीप दीक्षित, अपूर्व दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन में समिति पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष अंशुमन तिवारी, सौरभ सिंह और जिला सचिव आकाश मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक दिव्या मौर्य, वैभव सविता, दीवा भारती, सीनियर रेफरी विक्रांत, नितिन और अश्विनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सह-निर्णायक के रूप में सौरभ पाल, सुभाष सैनी, अभिषेक शुक्ला और रिया सुदर्शन सहित अन्य निर्णायक मौजूद रहे।
राज्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को मंच देने का संकल्प
समापन अवसर पर उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि उन्नाव के प्रत्येक ताइक्वांडो खिलाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए समिति लगातार प्रयास करती रहेगी। खिलाड़ियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आगामी अंतर विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी भी दी।