यूपी टी20 लीग के टिकटों की बिक्री शुरू, 24 अगस्त से खुले काउंटर

 

 

  • कानपुर में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से मिलेंगे टिकट, ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे मुकाबले
  • यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने लाजपत नगर में टिकट बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

 

कानपुर, 24 अगस्त।

बहुप्रतीक्षित UP T20 League के मुकाबलों को लेकर कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है। 28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले लीग के मुकाबलों के लिए सोमवार, 24 अगस्त से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई। दर्शक टिकट Online और Offline दोनों माध्यमों से खरीद सकेंगे।

कानपुर में ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। इनमें Batu Telephone Point की लाजपत नगर, गोविंद नगर और दबौली स्थित शाखाएं, Surpal Tires, जरीब चौकी, AS Perfect, चमनगंज, Gaurav Furniture, गोविंद नगर तथा Green Park Stadium Mega Box Office शामिल हैं।

लाजपत नगर स्थित बाटू टेलीफोन प्वाइंट पर टिकट बिक्री केंद्र का उद्घाटन UPCA के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर Batu Telephone Point के निदेशक सुशील वाधवानी (बाटू) सहित संजय तिवारी, पीएस नेगी, मनीष मेहरोत्रा, वरुण कटारिया, सुमित, नीरज वर्मा और दिनेश कटियार मौजूद रहे।

ग्रीन पार्क में होने वाले UP T20 League के मुकाबलों को लेकर शहर के क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही दर्शकों के लिए स्टेडियम पहुंचकर लाइव क्रिकेट का रोमांच लेने का रास्ता खुल गया है।

 

Leave a Comment