स्कोरिंग की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

 

 

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की दो दिवसीय कार्यशाला में 11 प्रशिक्षार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
  • लिनियर मैथड से लेकर नेट रन रेट और टी-20 स्कोरिंग का कराया गया अभ्यास

 

कानपुर, 10 अगस्त।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कोरिंग कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन 11 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो महिला स्कोरर अनुपम देवी एवं समृद्धि गुप्ता भी शामिल रहीं।

कार्यशाला में प्रशिक्षार्थियों को बीसीसीआई पैनल के स्कोरर राम जी तिवारी ने स्कोरिंग से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने लिनियर मैथड, नेट रन रेट निकालने की विधि, बल्लेबाज का औसत एवं स्ट्राइक रेट, गेंदबाज का औसत, स्ट्राइक रेट और इकोनॉमी रेट की गणना के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

इसके साथ ही प्रशिक्षार्थियों को टीवी पर प्रसारित टी-20 मैच की स्कोरिंग करवाकर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे उन्हें वास्तविक मैच के दौरान स्कोरिंग करने की तकनीक और बारीकियों को समझने का अवसर मिला।

कार्यशाला के दौरान कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह, संयुक्त सचिव पी.एस. नेगी एवं राजेश सिंह उपस्थित रहे।

यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Comment