- 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में होगी चैंपियनशिप, 16 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में मिली जगह; रशीद अहमद कोच और मधु शर्मा मैनेजर
कानपुर, 08 अगस्त।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित होने वाली जूनियर बालिका अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम के चयन के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं चयनकर्ता अमित नारंग ने टीम की घोषणा की। आराधना सिंह को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
टीम का चयन राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं चयनकर्ता अमित नारंग, अमित वर्मा और शरद जायसवाल ने किया। चयनित टीम 10 अगस्त को अमेठी के लिए रवाना होगी।
रशीद अहमद कोच, मधु शर्मा संभालेंगी मैनेजर की जिम्मेदारी
कानपुर मंडल की टीम को प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी रशीद अहमद को सौंपी गई है। राम कृपाल सह-कोच की भूमिका में रहेंगे, जबकि मधु शर्मा टीम मैनेजर होंगी। टीम में चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
16 खिलाड़ियों की मुख्य टीम
कानपुर मंडल की घोषित टीम में कप्तान आराधना सिंह के अलावा वैष्णवी कश्यप, प्रगति, पूजा यादव, आयुषी, सोम्या पाल, आराध्या सिंह, सुरभि, श्रद्धा गौतम, माही, सौम्या पाल, यशी पाल, अनन्या पाल, चिंताशी यादव, समृद्धि शुक्ला और सोनवी शर्मा को शामिल किया गया है।
तीन खिलाड़ी स्टैंड बाय में
चयनकर्ताओं ने तीन खिलाड़ियों को स्टैंड बाय में रखा है। इनमें आकृति पटेल, अनन्या यादव और त्रिशा शामिल हैं। टीम 10 अगस्त को अमेठी के लिए रवाना होकर अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।