- सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय में 70वीं जनपदीय व मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न
- विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
- 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने इंडियन व रिकर्व राउंड में दिखाई प्रतिभा
कानपुर, 5 अगस्त।
विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय में 70वीं जनपदीय एवं मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग) का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले और मंडल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
इंडियन राउंड बालक वर्ग के विजेता
अंडर-14:
प्रथम – युवराज सिंह (तुलसी इंटर कॉलेज)
द्वितीय – पवन मिश्रा (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
तृतीय – सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
चतुर्थ – प्रिंस (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
अंडर-17:
प्रथम – विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज)
द्वितीय – मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज)
तृतीय – आर्यन यादव (मॉडर्न एजुकेशन)
चतुर्थ – शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार्मेल स्कूल)
अंडर-19:
प्रथम – आर्यन प्रसाद (सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज)
द्वितीय – उत्कर्ष (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज)
तृतीय – अक्षत शर्मा (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज)
चतुर्थ – आदित्य (स्नेही इंटर कॉलेज)
बालिका वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
इंडियन राउंड अंडर-17:
प्रथम – सुहानी तिवारी (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
द्वितीय – शिवानी दिवाकर (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
तृतीय – महक पाल (सेठ मोतीलाल केडिया विद्यालय)
रिकर्व राउंड के विजेता
बालक अंडर-17:
प्रथम – जतिन गुलाटी (शिवाजी इंटर कॉलेज)
बालक अंडर-19:
प्रथम – अनिल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज)
प्रबंधक ने किया उद्घाटन, अतिथियों का हुआ स्वागत
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक सुमन चंदोला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद कोषाध्यक्ष अजय पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा ने किया, जबकि मुख्य निर्णायक राजेंद्र सिंह यादव की देखरेख में मुकाबले संपन्न हुए।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, सैयद सऊद अली, हरिकिशन शुक्ल, श्रीमती निकिता, मनीष कुमार मौर्य, आयोजन सचिव ओम प्रकाश एवं वासुदेव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।