राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे कानपुर के उन्नति और अभिनव

 

 

 

  • बिशप वेस्टकॉट स्कूल के दो खिलाड़ियों का सीआईएससीई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयन
  • उन्नति अंडर-19 बालिका और अभिनव अंडर-17 बालक टीम में चयनित
  • सितंबर-अक्टूबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

कानपुर, 5 अगस्त।

बिशप वेस्टकॉट स्कूल, सिविल लाइंस के दो प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की उन्नति जायसवाल और अभिनव निगम का चयन सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कक्षा 12 की छात्रा उन्नति जायसवाल को अंडर-19 बालिका उत्तर प्रदेश टीम में जगह मिली है। अंडर-19 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर 2026 तक सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी।

वहीं, कक्षा 11 के छात्र अभिनव निगम का चयन अंडर-17 बालक उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। उनके वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक स्लीपिंग स्टोन चिल्ड्रेन अकादमी में आयोजित होगी।

दोनों खिलाड़ियों ने लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने उन्नति जायसवाल और अभिनव निगम को चयन पर बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Comment