पूर्णचंद्र विधानिकेतन ने जीती अंतरविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग/बेंच प्रेस चैंपियनशिप

 

 

 

  • 34 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, गुरु नानक पब्लिक स्कूल उपविजेता; अमन चौरसिया बने बेस्ट लिफ्टर

 

कानपुर, 29 जुलाई।

दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप-2026 का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 66, 74, 83, 93 और 105 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। 105 किलोग्राम वर्ग में 117 किलोग्राम की बेंच प्रेस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रही।

पूर्णचंद्र विधानिकेतन ने जीता टीम खिताब

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णचंद्र विधानिकेतन (पीसीवीएन) ने 34 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने 10 अंकों के साथ उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

74 किलोग्राम वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया ने 112 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीराम पब्लिक स्कूल के मृत्युंजय सिंह ने 80 किलोग्राम भार के साथ रजत तथा आर एजुकेशन के देवाशं सिंह ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

83 किलोग्राम वर्ग में पीसीवीएन के सार्थक यादव ने 80 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पीसीवीएन के आर्यन सिंह को रजत तथा दुर्गा प्रसाद स्कूल के हिमांशु शेखर को कांस्य पदक मिला।

93 किलोग्राम वर्ग में पीसीवीएन के आव्यांश महरोत्रा ने 92 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दून इंटरनेशनल स्कूल के ऋषभ जायसवाल ने 85 किलोग्राम भार के साथ रजत तथा दुर्गा प्रसाद स्कूल के अर्जुन कुशवाहा ने 75 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।

105 किलोग्राम वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के देवर्षि शुक्ला ने 117 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पीसीवीएन के आर्यन कटियार ने 100 किलोग्राम भार उठाकर रजत तथा डीपीएस आजाद नगर के शादिक अली खान ने 72 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अमन चौरसिया बने बेस्ट लिफ्टर

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया को 81.11 अंकों के साथ बेस्ट लिफ्टर का खिताब प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्णचंद्र विधानिकेतन के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पावरलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

Inter School Powerlifting Championship 2026, Bench Press Championship, Purn Chandra Vidyaniketan, PCVN Kanpur, Guru Nanak Public School, Aman Chaurasia, Best Lifter, Aryan Singh, Sarthak Yadav, Devrishi Shukla, Aryan Katiyar, Kanpur Powerlifting, School Sports, Bench Press, Kanpur Sports News.

Leave a Comment