राज्य सब जूनियर-जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम घोषित, नभ्य मिश्रा और श्रविका अवस्थी को कप्तानी

 

 

 

  • 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
  • कानपुर के 14 तैराक दिखाएंगे दम, वीरेंद्र शुक्ला मैनेजर और वरदान अवस्थी व राजेश कुमार होंगे कोच

 

कानपुर, 26 जुलाई।

40वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर एवं 52वीं उत्तर प्रदेश जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप (जयपुर) तथा 52वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप (भुवनेश्वर) के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।

कानपुर जिला अर्बन एंड स्विमिंग एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीम घोषित कर दी गई है। बालक वर्ग में नभ्य मिश्रा को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि बालिका वर्ग की कमान श्रविका अवस्थी को सौंपी गई है।

बालक वर्ग की टीम

कप्तान नभ्य मिश्रा, मानस पांडे, संचित पांडे, राज चौहान, अखिलेश पाठक, अंजन अवस्थी, अनन्य अवस्थी, हृदयांश द्विवेदी, अखंड प्रताप सिंह और आरुष सिंह।

बालिका वर्ग की टीम

कप्तान श्राविका अवस्थी, आदया गुप्ता, शिवन्या तिवारी और रित्विका शुक्ला।

मैनेजर और कोच

प्रतियोगिता के लिए वीरेंद्र शुक्ला को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि वरदान अवस्थी और राजेश कुमार टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कानपुर जिला अर्बन एंड स्विमिंग एसोसिएशन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाएंगे।

Leave a Comment