राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल जूनियर बालक टीम घोषित

 

 

 

  • ग्रीनपार्क क्रीड़ा संकुल में हुआ चयन, 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में दिखाएंगे दम

 

कानपुर, 8 जुलाई।

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की जूनियर बालक टीम का चयन बुधवार को ग्रीनपार्क क्रीड़ा संकुल में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित खिलाड़ी 10 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक चित्रकूट में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनकर्ताओं, श्याम मिश्रा, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, संजीव कटियार, विजय यादव, मुकेश झा, नरेंद्र, संतोष शैली यादव ने प्रतिभा का आंकलन कर विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

44-46 किग्रा : अरमान बाबू (फर्रुखाबाद)

46-48 किग्रा : अवनीश कुमार (इटावा)

48-50 किग्रा : निखिल गौड़ (कानपुर नगर)

50-52 किग्रा : आलेख कुमार (फर्रुखाबाद)

52-54 किग्रा : कृष्णा शुक्ला (कानपुर नगर)

54-57 किग्रा : अविक तिवारी (कानपुर नगर)

57-60 किग्रा : सत्यम (फर्रुखाबाद)

60-63 किग्रा : सौर्यवर्धन कपूर (कानपुर नगर)

63-66 किग्रा : कुशाग्र साहू (कानपुर नगर)

66-70 किग्रा : आयुष कुमार श्रीवास्तव (फर्रुखाबाद)

75-80 किग्रा : उज्ज्वल (फर्रुखाबाद)

80+ किग्रा : जसमीत (कानपुर नगर)

पूनम शर्मा रहेंगी टीम प्रभारी

राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के साथ पूनम शर्मा को टीम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे टीम के समन्वय एवं खिलाड़ियों के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की गई है। चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Comment