सीएसजेएमयू सीनियर, चिण्टेल्स यूथ और एपेक्स बॉलर्स ने लगातार जीत से बढ़ाया दबदबा

 

 

  • 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
  • अंडर-14 से सीनियर वर्ग तक हुए रोमांचक मुकाबले, दर्शकों ने लिया खेल का भरपूर आनंद

कानपुर, 23 जून ।

गुरु हर राय स्कूल, कोयला नगर में आयोजित 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेले गए। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

अंडर-14 वर्ग में सेंट फ्रांसिस सब जूनियर, सीएसजेएमयू सब जूनियर, टीम वॉरियर, एपेक्स बॉलर्स, स्ट्रीट बॉलर्स और सेंट फ्रांसिस यूथ-2 ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में चिण्टेल्स यूथ, क्लच स्क्वाड, रिम रॉकर्स, पिंक बॉलर्स, फेलियर्स, एनजीआर, फ्रॉस्ट कोल्ड और हॉरिबल हूपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते।

दिन के अन्य मुकाबलों में एपेक्स बॉलर्स, द स्लेयर्स, द स्विश विजार्ड्स और चिण्टेल्स यूथ ने भी जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। सीनियर वर्ग में नेट रिपर्स, सीएसजेएमयू सीनियर, ट्रिपल थ्रेट, किडनैपर्स, जेड टाइटंस, संगम बॉलर्स, जे बॉलर्स, स्विच सोसायटी, बून्स क्लब, राज राइफल्स ब्रावो, यूरो स्टेपर्स तथा आईआईटी कानपुर की टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई मुकाबलों का फैसला बेहद करीबी अंतर से हुआ, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास द्विवेदी, सीएसजेएमयू के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ क्षेत्र के महासचिव कमल किशोर यादव तथा सीएसजेएमयू के ताइक्वांडो कोच लल्ली यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Comment