तीसरी दीबा नसीम अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ मंगलवार से

 

 

 

  • ट्रॉफी का अनावरण और टीमों की जर्सी लॉन्च, 12 टीमें खिताब के लिए करेंगी मुकाबला

 

कानपुर, 8 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्लब द्वारा आयोजित तृतीय दीबा नसीम अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार से कानपुर साउथ अकादमी मैदान पर होगा। प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित भव्य समारोह में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया तथा सभी भाग लेने वाली टीमों की जर्सी लॉन्च की गई।

समारोह की मुख्य अतिथि रीता डे (महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन) तथा विशिष्ट अतिथि राहुल सप्रू (पूर्व रणजी खिलाड़ी) रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिनमें ब्लू वॉरियर्स, स्पार्क इंटरनेशनल, चंद्रा क्रिकेट अकादमी, खुनीट टिफिन सर्विसेज, क्रिक आईटी स्ट्राइक जोन, आदित्य किचन, एसजेएम स्पोर्ट्स अकादमी, रचित फाइनेंशियल, आनंदेश्वर लिमिटलेस, आमिर इलेवन, कैलाश पालीवाल एवं शिव पटेल प्रॉपर्टीज शामिल हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला ब्लू वॉरियर्स और रचित फाइनेंशियल के बीच कानपुर साउथ मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला स्पार्क इंटरनेशनल और क्रिक आईटी स्ट्राइक जोन के बीच होगा। वहीं सुबह 6:30 बजे श्याम नगर स्थित आरपीसी मैदान पर खुनीट टिफिन सर्विसेज और आमिर इलेवन आमने-सामने होंगे।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एस.एस. सिंह, सचिव कौशल कुमार, संयुक्त सचिव पी.एस. नेगी सहित मोइन सिद्दीकी, नीरज वर्मा, आमिर, कल्ला बाली, पवन अवस्थी, इम्तियाज खान, तरुण कपूर, राहुल पाल, ऋषभ डोनवाल, राघव, महेश पाल, विपुल एवं राहुल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया।

Leave a Comment