- फाइनल मुकाबले में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी को 8 विकेट से हराकर केडीएमए क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप ‘ए’ का खिताब जीता
कानपुर, 08 जून।
केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत पीएसी मैदान पर खेले गए सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप ‘ए’ के फाइनल मुकाबले में वान्डर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी को 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य सिंह ने 24 और आयुष्मान सिंह ने 19 रन बनाए। वान्डर्स क्लब के गेंदबाज यश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि सूरज यादव ने 21 रन पर 3 विकेट हासिल किए।
107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वान्डर्स क्लब की टीम ने 19.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नीलेश कौल ने 49 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अतुल ने 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
यश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन की बदौलत वान्डर्स क्लब ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप ‘ए’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।