त्रिभुवन की तूफानी अर्धशतकीय पारी, कानपुर जेम्स ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • केसीसीएल सीजन-1 में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को हराकर कानपुर जेम्स ने मजबूत किया दावा
  • त्रिभुवन ने नाबाद 63 रन ठोके, अवि रावत ने 17 रन देकर झटके 3 विकेट; दोनों बने मैच के हीरो

 

कानपुर, 4 जून।

बीसीए गंगा बैराज मैदान पर खेले गए केसीसीएल (Kanpur Corporate Cricket League) सीजन-1 के लीग मुकाबले में kanpur जेम्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में कानपुर जेम्स ने मात्र 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से मोहिब अंसारी ने मात्र 17 गेंदों पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि रफेय अहमद ने 36 और राकेश शर्मा ने 32 रन बनाए। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। कानपुर जेम्स की ओर से अवि रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। नदीम नजीर और मादे रहमान ने दो-दो विकेट हासिल किए।

फाइटर ऑफ द मैच मोहिब अंसारी।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर जेम्स की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज त्रिभुवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अवि रावत ने भी 18 गेंदों पर 33 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर जीत की नींव मजबूत की। अंत में मादे रहमान ने मात्र 5 गेंदों में 22 रन बनाकर मैच को एकतरफा अंदाज में समाप्त कर दिया।

मैच के बाद घोषित पुरस्कारों में त्रिभुवन को उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी घोषित किया गया। वहीं अवि रावत को 3 विकेट लेने के लिए ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार मिला।

Leave a Comment