मनिन्दर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पटेल प्रापर्टीज रोमांचक मुकाबले में विजयी

 

 

 

  • CCL-T20 में 1 रन से जीता पटेल प्रापर्टीज, रिजवान की शानदार पारी गई बेकार

 

कानपुर, 23 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित CCL-T20 प्रतियोगिता के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए दिन/रात्रि मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज ने बेहद रोमांचक मैच में मैटाडोर फोम एकादश को 1 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे मनिन्दर सिंह, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल प्रापर्टीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से रिपुल आनंद ने 39, विकास भरतिया ने 25 और मनिन्दर सिंह ने ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेली। मैटाडोर फोम की ओर से मिशन गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैटाडोर फोम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने शानदार 76 रन बनाए, जबकि अविरल रावत ने 36 रन का योगदान दिया। पटेल प्रापर्टीज के लिए राम सिंह ने 26 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मनिन्दर सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

मनिन्दर सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment