अनित, अविनाश और राघवेन्द्र के दम पर दिनेश मिश्रा एकादश की शानदार जीत

 

 

 

  • शरद कपूर एकादश को 7 विकेट से हराकर दर्ज की जीत

 

कानपुर, 22 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित स्व० मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिनेश मिश्रा एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शरद कपूर एकादश को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शरद कपूर एकादश की टीम 27.5 ओवर में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शिवांश सिंह ने शानदार 51 रन बनाए, जबकि युवराज सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। दिनेश मिश्रा एकादश की गेंदबाजी में अनित और अविनाश सिंह ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए। अनित ने 22 रन देकर 4 विकेट और अविनाश सिंह ने 31 रन देकर 4 विकेट झटके।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिनेश मिश्रा एकादश ने 31.2 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में राघवेन्द्र पाल ने शानदार 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा मो० सयान ने 32 रन और अर्पित रे ने 20 रन बनाए। शरद कपूर एकादश की ओर से चिन्मय को 1 विकेट मिला।

संक्षिप्त स्कोर:

शरद कपूर एकादश : 163 रन, 27.5 ओवर में ऑल आउट।

(शिवांश सिंह 51, युवराज सिंह 25 | अनित 4/22, अविनाश सिंह 4/31)

दिनेश मिश्रा एकादश : 164/3, 31.2 ओवर।

(राघवेन्द्र पाल 80, मो० सयान 32, अर्पित रे 20 | चिन्मय 1/31)

परिणाम:

दिनेश मिश्रा एकादश 7 विकेट से विजयी।

Leave a Comment