KSS इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में युगम इंटरनेशनल स्कूल बना टीम चैंपियन

 

 

 

  • डीपीएस कल्याणपुर में जूनियर गर्ल्स जोन-ए प्रतियोगिता का समापन
  • छात्राओं ने दिखाई रणनीति और एकाग्रता, विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

कानपुर, 14 मई।

Delhi Public School Kalyanpur में आयोजित दो दिवसीय KSS इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता जूनियर गर्ल्स (कक्षा 6-8) जोन-ए सत्र 2026-27 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्राओं ने अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

युगम इंटरनेशनल स्कूल ने जीती टीम चैंपियनशिप

प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब युगम इंटरनेशनल स्कूल ने अपने नाम किया। वहीं सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर दूसरे तथा श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर तीसरे स्थान पर रहे।

टीम चैंपियनशिप परिणाम

प्रथम — युगम इंटरनेशनल स्कूल

द्वितीय — सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर

तृतीय — श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर

बोर्ड परफॉर्मर्स ने बिखेरा जलवा

प्रतियोगिता में विभिन्न बोर्डों पर शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

बोर्ड परफॉर्मर विजेता

प्रथम बोर्ड — वनिया सिंह

द्वितीय बोर्ड — शनाया गुप्ता

तृतीय बोर्ड — छवि

चतुर्थ बोर्ड — तृषा तिवारी

पंचम बोर्ड — एकवीरा शुक्ला

शतरंज अनुशासन और धैर्य सिखाने वाला खेल : डॉ. रिचा प्रकाश

विद्यालय की निदेशक श्रीमती शाहिना अमीन ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का शानदार मंच है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित करती हैं।

प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है जो बच्चों में अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। वहीं कानपुर शतरंज संघ के सचिव Dilip Srivastava ने विद्यालय को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद जताई।

पुरस्कार वितरण समारोह में निदेशक श्रीमती शाहिना अमीन, प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश एवं कानपुर शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। चीफ ऑर्बिटर श्रीमती कुसुम शर्मा ने प्रतियोगिता की फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ा अधीक्षक श्री रमेश मिश्रा तथा चेस कोच वीरेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment