मोतीराम अण्डर-15 क्रिकेट के ट्रायल फॉर्म की तिथि बढ़ी

 

 

 

  • अब 16 अप्रैल तक खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन
  • कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन ने खिलाड़ियों को दिया अतिरिक्त अवसर

 

कानपुर, 13 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अप्रैल 2026 कर दी गई है। अब इच्छुक खिलाड़ी इस नई तिथि तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

एसोसियेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 16 अप्रैल तक केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर से ट्रायल फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस निर्णय से उन खिलाड़ियों को राहत मिली है जो किसी कारणवश पहले निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 01 सितम्बर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच होना अनिवार्य है। साथ ही केवल कानपुर नगर के खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।

Leave a Comment