UCL समर स्पेशल में रोमांचक मुकाबले, मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स और ऑरेंज आर्मी की दमदार जीत

 

 

  • मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स की एकतरफा जीत, गौतम शाक्य ने झटके 5 विकेट
  • HS फोटोग्राफी ने 6 विकेट से जीता मैच, अजय ठाकुर की नाबाद पारी
  • ऑरेंज आर्मी ने 178 रन बनाकर तिरंगा ए-टीम को हराया
  • माइटी मावेरिक्स ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दर्ज की जीत

 

कानपुर, 12 अप्रैल 2026:

यूनाइटेड चैंपियंस लीग (UCL) समर स्पेशल के लीग मुकाबलों में आज जबरदस्त क्रिकेट रोमांच देखने को मिला। शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले गए मैचों में बल्लेबाजों ने जहां रनों की बारिश की, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया।

पहले मुकाबले में मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स UCL ने सुविधा ट्रेवल्स UCL को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सुविधा ट्रेवल्स की टीम 7.5 ओवर में 51 रन पर सिमट गई। जवाब में मेट्रो स्टॉर्म राइडर्स ने मात्र 4.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गौतम शाक्य ने 5 विकेट लेकर मैच का रुख तय किया, जबकि हरि माधव तिवारी ने नाबाद 27 रन बनाकर जीत दिलाई।

दूसरे मुकाबले में HS फोटोग्राफी UCL ने फ्रेंड्स 11 UCL को 6 विकेट से हराया। फ्रेंड्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142/8 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए HS फोटोग्राफी ने 19.2 ओवर में 147/4 रन बनाकर जीत हासिल की। अजय ठाकुर ने नाबाद 47 रन और डॉ. मानस शुक्ला ने 36 रन की अहम पारी खेली।

तीसरे मैच में ऑरेंज आर्मी UCL समर ने तिरंगा ए-टीम UCL को 22 रन से हराया। ऑरेंज आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए, जिसमें शारील ने नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में तिरंगा ए-टीम 156/6 रन ही बना सकी।

चौथे मुकाबले में माइटी मावेरिक्स UCL ने पिच रेडर्स UCL को 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पिच रेडर्स ने 164 रन बनाए, जिसे मावेरिक्स ने संघर्षपूर्ण अंदाज में हासिल कर लिया।

Leave a Comment