- जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ में मिलेगा मौका
- 24 से 26 अप्रैल को लखनऊ में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
- इच्छुक खिलाड़ी संगठन सचिव से संपर्क कर कर सकते हैं भागीदारी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कानपुर, 11 अप्रैल।
कानपुर महानगर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 12 अप्रैल 2026 को स्थानीय जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए तैयार करना और उनका चयन करना है।
कराटे एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव सुनील कुमार शुक्ला के अनुसार, इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 24 से 26 अप्रैल 2026 तक लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी संगठन सचिव सुनील कुमार शुक्ला से मोबाइल नंबर 9616449144 पर संपर्क कर सकते हैं।