कानपुर, 7 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए पांच मैचों में ग्रेजुएट क्लब, रोवर्स क्लब, कानपुर ईगलेट, वांडरर्स और चित्रा अकैडमी ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ग्रेजुएट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 9 विकेट पर 215 रन बनाए।अनमोल यादव ने 41, हेमंत ने 32, वैभव शुक्ला ने 26, बिलाल फिरोज ने 23 एवं युवराज ठाकुर ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव तिवारी ने 40 रन देकर 1 विकेट, शौर्य ने 70 रन देकर 1 विकेट तथा ऋषि यादव ने 53 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में आदर्श क्लब की टीम 35.1 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। देवेश तिवारी ने 37, राज कुशवाहा ने 24, शौर्य ने 22 एवं सत्येंद्र यादव ने नाबाद 17 रन बनाए। गेंदबाजी में बिलाल फिरोज ने 37 रन देकर 3 विकेट, आदर्श पांडेय ने 19 रन देकर 2 विकेट तथा शिवम शुक्ला ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार ग्रेजुएट क्लब ने 24 रन से जीत दर्ज की।
कानपुर साउथ-ए मैदान पर रोवर्स क्लब ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाए। आदेश कुमार ने 62, अभिषेक यादव ने 34 विकास यादव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में जेबान अंसारी ने 62 रन देकर 3 विकेट तथा शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 52 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलंपिक रजिस्टर्ड की टीम 32.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। राधेश्याम ने 34, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 30 एवं प्रबल केसरवानी ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम पांडेय ने 24 रन देकर 3 विकेट, युवराज पांडेय ने 25 रन देकर 3 विकेट तथा फैज अहमद ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए। रोवर्स क्लब ने यह मुकाबला 88 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
गीता देवी-मेंटोरा मैदान पर कानपुर ईगलेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। सत्य प्रकाश यादव ने 47, उत्कर्ष ने 43 एवं हबीबुर रहमान ने 20 रन बनाए। वहीं, आरिफ खान ने 27 रन देकर 2 विकेट, निशांत कुशवाहा ने 38 रन देकर 2 विकेट तथा सुदीप यादव ने 40 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। इसके जवाब में कैंट लॉयन्स की पूरी टीम 29.2 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। मानिक मौर्य ने 31 एवं शिशिर बाजपेयीने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. रजा ने 14 रन देकर 4 विकेट तथा राजवीर सिंह ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। कानपुर ईगलेट ने 82 रन से जीत हासिल की।
मैदान जेम्स: वांडर्स क्लब ने 35 ओवरों में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। साहुल वर्मा ने 55, मो. उबैद ने 35 एवं नीलेश कौल ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह चौहान ने 35 रन देकर 3 विकेट, त्रिभुवन दीक्षित ने 29 रन देकर 2 विकेट तथा आलोक ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में भारत क्लब की टीम 31.1 ओवरों में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। त्रिभुवन दीक्षित ने 57, रोहित ने 23 एवं देवेंद्र सिंह चौहान ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सूरज यादव ने 48 रन देकर 3 विकेट, रंजीत कुमार ने 17 रन देकर 2 विकेट, हिमेंद्र यादव ने 27 रन देकर 2 विकेट तथा राही प्रताप सिंह ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए। परिणामतः वांडर्स क्लब ने 18 रन से जीत दर्ज की।
मैदान गीता देवी-राम लखन भट्ट: किंग्स क्लब की टीम 23.4 ओवरों में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। पवन प्रतिष्ठ ने 28 एवं अभिषेक सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में माही ने 24 रन देकर 3 विकेट, अमित कुमार ने 12 रन देकर 2 विकेट, अशोक सविता ने 22 रन देकर 2 विकेट तथा आर.के. आनंद ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 5 ओवरों में 2 विकेट पर 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। समद ने 27 एवं मयंक ने 55 रन नाबाद बनाए। गेंदबाजी में शिवम यादव ने 10 रन देकर 1 विकेट तथा प्रद्युम्न यादव ने 19 रन देकर 1 विकेट लिया। परिणामतः चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।