- डी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
कानपुर, 7 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उदित ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। के०डी०एम०ए० की ओर से शिवांश राय और अनुरुद्ध सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि माधव गुप्ता ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 11.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 76 रन बनाकर आसान जीत दर्ज कर ली। टीम की ओर से वीर सिंह ने 31 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि तनुष अवस्थी ने 20 रन का योगदान दिया। डी०सी०ए० की ओर से उदित और ताहिर ने 1-1 विकेट लिया।
अनुरुद्ध सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
डी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी – 75 ऑल आउट (25 ओवर)
के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी – 76/2 (11.5 ओवर)
परिणाम:
के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी 8 विकेट से विजयी