- पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दम, विभिन्न वर्गो में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक
कानपुर 04 अप्रैल।
कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
53 किलो भार वर्ग (सब जूनियर) में कुलदीप शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभय राठौर ने रजत और प्रियांशु शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के जूनियर वर्ग में अशोक मौर्य ने स्वर्ण, आनंद कुमार ने रजत और आदेश कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

59 किलो भार वर्ग के सब जूनियर वर्ग में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, आकाश वर्मा ने रजत और स्वयं जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर वर्ग में प्रिंस ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि आर्यन प्रजापति ने रजत और अनुराग सविता ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
सीनियर वर्ग में अशोक मौर्य ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रांजुल कश्यप ने रजत और बृजेश राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों एवं जिमों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा।
चैंपियनशिप का आयोजन सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन डॉ. कमल किशोर गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंशु सिंह, राहुल शुक्ला, सौरभ गौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।