अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल फॉर्म उपलब्ध

 

 

  • केसीए कार्यालय चुन्नीगंज से प्राप्त कर सकते हैं खिलाड़ी, 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के स्थानीय प्रतिभागी होंगे शामिल

 

कानपुर 3 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्व० मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एसोसियेशन के अनुसार इच्छुक खिलाड़ी केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर से ट्रायल फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में केवल 13 वर्ष से 15 वर्ष तक के स्थानीय खिलाड़ियों को ही प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा।

यह प्रतियोगिता युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। खिलाड़ियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave a Comment