राजवीर के शतक से के०एन० टाइटन्स विजयी

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले सम्पन्न, टाइटन्स, विनर्स क्लब व वैदिक यूनियन ने दर्ज की जीत

 

कानपुर 3 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में के०एन० टाइटन्स, विनर्स क्लब एवं वैदिक यूनियन की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मैच में राम लखन भट्ट मैदान पर के०एन० टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.5 ओवर में 353 रन बनाए। टीम की ओर से राजवीर मल्होत्रा ने शानदार 190 रन, राज आर्यन ने 52 रन तथा सतीश यादव ने 39 रन का योगदान दिया। जवाब में अमर क्लब की टीम 37 ओवर में 245 रन ही बना सकी। इस प्रकार के०एन० टाइटन्स ने 108 रनों से जीत दर्ज की।

दूसरे मुकाबले में कानपुर साउथ मैदान पर केडीएमए की टीम ने 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट पर 222 रन बनाकर 1 विकेट से जीत हासिल की। प्रियांशु ने शानदार 125 रन की पारी खेली।

तीसरे मैच में पीएसी मैदान पर वैदिक यूनियन ने 7 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में वंडर वूमेन की टीम 186 रन पर सिमट गई। वैदिक यूनियन ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

Leave a Comment