- अविराज द्विवेदी बने प्लेयर ऑफ द मैच, शानदार गेंदबाजी से दिलाई जीत,
कानपुर 3 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत गीता देवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वंश सक्सेना ने 22 रन तथा दिव्यांश पाण्डे ने 10 रन का योगदान दिया। फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अविराज द्विवेदी ने 4 रन देकर 2 विकेट, प्रफुल्ल कश्यप ने 10 रन पर 2 विकेट, आर्यन पाल ने 10 रन पर 2 विकेट तथा अखण्ड प्रताप ने 16 रन पर 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने 16.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अमरेन्द्र ने 23 रन और अस्तर अब्बास ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से वंश सक्सेना ने 18 रन देकर 2 विकेट तथा शिखर ने 16 रन पर 1 विकेट लिया।
अविराज द्विवेदी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।