अविराज की घातक गेंदबाजी और आदर्श की शानदार पारी से फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी की जीत

 

 

 

कानपुर, 31 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गीता देवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनकी क्रिकेट एकेडमी को 43 रनों से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन बनाए। टीम की ओर से अस्तर अब्बास ने 36 रन और आर्यन पाल ने 28 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। पनकी क्रिकेट एकेडमी की ओर से ईशांत रावल और अंश गौड़ ने 3-3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनकी क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम के लिए आदर्श सिंह ने 57 रन और वैष्णव पाठक ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अखण्ड प्रताप सिंह ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

अविराज के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment