चैलेंजर ट्रॉफी में गोल्डी इलेवन बनी चैंपियन, जे.के. मैक्स इलेवन को 25 रनों से हराया

 

 

 

 

  • टीएसएच ग्राउंड, कानपुर में खेले गए रोमांचक फाइनल में गोल्डी इलेवन का दबदबा

 

कानपुर, 30 मार्च।

कानपुर के टीएसएच ग्राउंड पर आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गोल्डी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज शर्मा (38 रन), राहुल कपूर (32 रन) और शादाब (30 रन) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। अंत में डॉ. हरित कुमार ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जे.के. मैक्स इलेवन की ओर से जिमी चक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शरीफ ने 2 विकेट हासिल किए।

गोल्डी इलेवन के अनुज शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड देते हुए जैक्सन कमिंस के अमिताभ गुप्ता

लक्ष्य का पीछा करने में जे.के. मैक्स इलेवन नाकाम

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे.के. मैक्स इलेवन की टीम 17.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद सैफ अहसन ने शानदार अर्धशतक (50 रन) लगाया, जबकि जय वालीचा ने 32 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गेंदबाजों ने दिलाई गोल्डी इलेवन को जीत

गोल्डी इलेवन की ओर से डॉ. हरित कुमार और अनुज शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। अभिषेक द्विवेदी ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

पुरस्कार वितरण में दिग्गजों की मौजूदगी

मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जे.के. मैक्स इलेवन के मोहम्मद सैफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि गोल्डी इलेवन के अनुज शर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

जैक्सन कमिंस के अमिताभ गुप्ता ने अनुज शर्मा को ट्रॉफी और ₹11,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर यूपीवीसीए के डॉ. आई.एम. रोहतगी, गिरीश कपूर, संजीव पाठक, विजय दीक्षित, राजेश शर्मा, विवेक जॉन, गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, विकास मिश्रा, गौरव मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment