कानपुर की आकांक्षा बेनिवाल ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

 

 

 

  • मैंगलोर में आयोजित ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, यूपी का बढ़ाया मान
  • बेंच प्रेस इवेंट में 70 किलो उठाकर हासिल किया सिल्वर

 

कानपुर, 26 मार्च:

कानपुर की प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर आकांक्षा बेनिवाल ने 24 से 28 मार्च 2026 तक मैंगलोर में आयोजित ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आकांक्षा ने कुल 342.5 किलोग्राम वजन उठाया और विशेष रूप से बेंच प्रेस इवेंट में 70 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया।

प्रदेश और शहर का नाम किया रोशन

आकांक्षा की इस उपलब्धि से न केवल कानपुर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। उनके प्रदर्शन को खेल जगत में सराहा जा रहा है और इसे प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

संघ पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव अमित राय ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। आकांक्षा के कानपुर लौटने पर पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित मो. शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जितेंद्र, मोतीलाल और सतेंद्र ने उनका जोरदार स्वागत किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment