- राज्य स्तरीय चैंपियनशिप और सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर चयन; नेशनल चैंपियनशिप का रास्ता होगा तय
- 35 पुरुष और 13 महिला खिलाड़ियों को मिला मौका, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
कानपुर, 25 मार्च:
आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं सेलेक्शन ट्रायल के लिए कानपुर मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई है। यह चयन 22 और 23 मार्च को संपन्न हुई मंडलीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस बार कुल 35 सदस्यीय बालक/पुरुष वर्ग और 13 सदस्यीय बालिका/महिला वर्ग की टीम का चयन किया गया है, जो 3 से 5 अप्रैल तक आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता के जरिए ही खिलाड़ियों का चयन आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों को मिला स्थान
पुरुष टीम में हर्ष दिवाकर, प्रियांशु पाठक, विशेष सिंह, कृष्णा, दिव्यांशु, एस अभिषेक, सिद्धार्थ, अमन, अगम, विराज, पियूष राजपूत, ताय्यब खान, इंद्र प्रताप, आस्तिक, युवराज, आर्यन, विशेष, अर्पित, प्रत्यूष, आलोक, सुमित, अभिषेक, पुल्कित, वल्लभ, रूद्राक्ष, अशोक, कृष्णा, राजबीर, संजय, अभिषेक कटियार, अभिषेक राजपूत, आदित्य, रोहित, सोनू और रावेंद्र को शामिल किया गया है।
महिला वर्ग की टीम भी तैयार
बालिका/महिला वर्ग में आयुषी, शर्मीला, ओझल, जिया, सारिका, निशा, प्राची, रिया, दिव्या, अर्चना, अंशिका और आभा शर्मा को टीम में स्थान मिला है।
संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित मोतीलाल, मो. शिबली, जितेंद्र, गुरु बीर सिंह, सौम्या, आभा शर्मा, रमन सचान और गौरव मार्टिन ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।