- राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण, आत्मरक्षा व फिटनेस पर रहेगा विशेष जोर
कानपुर/असम, 22 मार्च
पारंपरिक युद्धकला को बढ़ावा देने और युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम द्वारा “कोबुडो मार्शल आर्ट्स टेक्निकल सेमिनार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार 28 मार्च 2026 को सुबह 06:30 बजे से 10:00 बजे तक सापेखाती पब्लिक ऑडिटोरियम, चराइदेव जिला, असम में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ शिहान शोभित पांडे (जनरल सेक्रेटरी एवं चीफ एग्जामिनर, KMAAI) द्वारा किया जाएगा। सेमिनार में पारंपरिक कोबुडो हथियार तकनीक, प्रभावी आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और उन्नत प्रशिक्षण की जानकारी के साथ लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम के जनरल सेक्रेटरी रातुल गोगोई की विशेष उपस्थिति रहेगी, जिससे प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार यह सेमिनार छात्रों, प्रशिक्षकों, मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों तथा सेल्फ-डिफेंस में रुचि रखने वाले सभी खेल प्रेमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इच्छुक प्रतिभागियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है, क्योंकि सीटें सीमित हैं।
अधिक जानकारी के लिए मो.: +91 99549 87430 पर संपर्क किया जा सकता है।