भीमावरम में यूपी बॉक्सिंग का दम, 6 मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक किए पक्के

 

 

 

कानपुर/लखनऊ, 21 मार्च।

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेंद्र पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आंध्र प्रदेश के भीमावरम में आयोजित सागी रामाकृष्णन राजू अंडर-23 पुरुष एवं महिला अखिल भारतीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित कर लिए हैं।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग से हरीशचंद्र विश्वकर्मा शामिल हैं, जबकि महिला वर्ग में तनु गुप्ता, वंदना पटेल, शालिनी गुप्ता, मानसी पटेल और महक राय ने शानदार प्रदर्शन कर अंतिम चार में जगह बनाई है।

प्रदेश के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य के मुक्केबाजों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेंद्र पांडेय स्वयं भीमावरम पहुंच गए हैं। वह वहां इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की वार्षिक आम सभा में भी भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर अभिषेक पाल, विपिन जैन (उपाध्यक्ष), अभिषेक अग्रवाल, रमाकांत पांडेय, अभिषेक ओझा, दीपक शुक्ला (संयुक्त सचिव), भुजबल सिंह, सतीश, मनीष जायसवाल और अजय सागर यादव (चेयरमैन सेलेक्शन कमेटी) ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने की कामना की।

Leave a Comment