1–5 अप्रैल को हापुड़ में होगा यूथ बॉक्सिंग टूर्नामेंट, कानपुर टीम घोषित

 

 

  • कानपुर बॉक्सिंग टीम का चयन, बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी तय

 

कानपुर, 20 मार्च।

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक हापुड़ में आयोजित होने वाली प्रादेशिक बालक एवं बालिका यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जनपद की टीम का चयन सेठ चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, किदवई नगर में संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

ट्रायल का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय रेफरी विजय यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर चयन समिति में संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, भगवान दीन, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह और दिवाकर राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बालक वर्ग की टीम इस प्रकार है:

प्रतीक दीक्षित, शुभम कुमार, मानस मिश्रा, देव सिंह, विराजमणि शुक्ला और आयुष्मान यादव।

टीम के कोच व मैनेजर संदीप कुमार होंगे।

बालिका वर्ग की टीम इस प्रकार है:

यशिका राज, अपूर्वा अग्रवाल, अमूल्य केसरवानी, वैष्णवी गुप्ता, पलक शुक्ला और भानु गौतम।

टीम की कोच व मैनेजर शैली यादव होंगी।

टीम चयन के उपरांत एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा सहित अरुण शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, एसपी महेश्वरी, महेंद्र शिरोमणि, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, संतोष त्यागी और कंचन भारती ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment