ऋषभ की घातक गेंदबाजी से पनकी क्रिकेट एकेडमी विजयी

 

 

  • पहली सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में 34 रनों से दर्ज की जीत

 

कानपुर 16 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में चंद्रा मैदान पर खेले गए मुकाबले में पनकी क्रिकेट एकेडमी ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को 34 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पनकी क्रिकेट एकेडमी ने उदयराज के 46 और वैष्णव के 32 रनों की बदौलत 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से दुश्यंत ने 17 रन देकर 3 विकेट तथा वंश सक्सेना ने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। वैभव यादव ने नाबाद 66 रन बनाए जबकि वंश सक्सेना ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पनकी क्रिकेट एकेडमी की ओर से ऋषभ विश्वकर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऋषभ विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment