कानपुर, 15 मार्च।
होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ द्वारा सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नवाबगंज में रविवार सायं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा खेल भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों और सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता को बढ़ावा देते हैं तथा खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। सभी ने मिलकर होली के रंगों के साथ खुशियां साझा कीं और खेलों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, आदित्य सिंह, आदर्श, मोहित वर्मा, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, सुधांशु आर्य, सत्तीकेय अवस्थी, शशांक शुक्ला, मयंक गुप्ता, अभिषेक जैन, राहुल तिवारी, डॉ. अभिषेक बाजपेई, गौरव जायसवाल, रितेश सिंह, श्रीमती तपस्या गौतम, बबीता, अभ्युदय शुक्ला, प्रत्यूष, असीम राजपूत एवं विराट गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।