- गोपाल कृष्ण सिंघानिया रेलवे ग्राउंड लोको में खेले गए मैच में साउथ लीजेंड को दी कड़ी टक्कर
- आखिरी ओवर तक चला मुकाबला, साउथ वेटरन्स ने 1 रन से दर्ज की जीत
कानपुर, 15 मार्च।
गोपाल कृष्ण सिंघानिया रेलवे ग्राउंड, लोको के बेहद खूबसूरत मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कानपुर साउथ वेटरन्स ने आखिरी ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मैच में साउथ लीजेंड को एक रन से पराजित कर सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ वेटरन्स ने 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से सुधीर अवस्थी ने 36 रन, सर्वेश तिवारी ने 24 रन और विनोद ने नाबाद 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। साउथ लीजेंड की ओर से श्रवण शुक्ला और प्रमोद पाटिल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ लीजेंड टीम को ओपनिंग जोड़ी ब्रजेश अवस्थी (20) और राजेश शुक्ला (16) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद साउथ वेटरन्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
इससे पहले मैच का उद्घाटन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह और मैच संयोजिका श्रीमती कृपालिनी अवस्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
गोपाल कृष्ण सिंघानिया ग्राउंड अपनी हरी-भरी घास और आकर्षक लुक के कारण खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल अनुभव प्रदान करेगा। लंबे समय से कानपुर सहित प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले मैदान की आवश्यकता महसूस हो रही थी।
इस मैदान को तैयार करने में मनोज दीक्षित, प्रत्यूष अवस्थी, दीपांकर मालवीय, दीपू, नरेंद्र चौधरी और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।