- ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी, खिलाड़ियों को मिला अंतिम अवसर
कानपुर, 28 फरवरी।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) ने खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 02 मार्च 2026 (सोमवार) कर दी है। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के बाद खिलाड़ियों को चालान की प्रति केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में जमा करनी होगी। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि अंतिम तिथि से पूर्व सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें ताकि आगामी सत्र की प्रतियोगिताओं में भाग लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।