बॉक्सिंग डेवलपमेंट कमेटी कानपुर का गठन, गौरव तिवारी बने अध्यक्ष

 

 

 

  • विशेष आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न
  • गोविन्द नगर स्थित वानी कांटिनेंटल में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के निर्देशन में हुआ चुनाव,

 

कानपुर 27 फरवरी।

वानी कांटिनेंटल, गोविन्द नगर में शुक्रवार को बॉक्सिंग डेवलपमेंट कमेटी कानपुर की विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा भगवान श्री गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

सभा में गौरव तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता हेतु अरविंद नागपाल का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कर्तल ध्वनि के साथ पारित किया।

निर्धारित एजेंडा के अनुसार बॉक्सिंग डेवलपमेंट कमेटी कानपुर के चुनाव उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय एवं पर्यवेक्षक अजय सागर यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुए।

चुनाव परिणाम में गौरव तिवारी को अध्यक्ष, भुजबल सिंह यादव को सचिव तथा अतुल मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। दीपक अग्रवाल, श्रीमती शिवांगनी राज लूथरा, वैभव खण्डेलवाल, प्रदीप तिवारी एवं अश्वनी गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अतिरिक्त अश्वनी मिश्रा, महेंद्र कुमार, दानिश अख्तर, पूजा यादव, प्रदीप दुबे एवं शंकर मकौरिया को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं शहनवाज अहमद एवं जिम्मी भाटिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

सभा में सर्वसम्मति से सचिन अवस्थी को मुख्य संरक्षक तथा रवीन्द्र कपूर ‘मैगी’ को संरक्षक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कानपुर में बॉक्सिंग खेल के विकास हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment