अर्चना देवी बनी अण्डर-23 टीम की कप्तान

 

 

 

 

  • बीसीसीआई महिला एकदिवसीय चैंपियनशिप के लिए केसीए की पांच खिलाड़ियों का चयन
  • 3 मार्च से पूना में शुरू होगी प्रतियोगिता, उड़ीसा के खिलाफ पहला मुकाबला

 

कानपुर 27 फरवरी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 3 मार्च से पूना में आयोजित होने वाली अण्डर-23 महिला एक दिवसीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) की पांच महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम की कमान अर्चना देवी को सौंपी गई है।

अर्चना देवी इससे पूर्व भी सीनियर महिला एकदिवसीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। प्रतियोगिता में टीम अपना पहला मुकाबला उड़ीसा के विरुद्ध खेलेगी।

चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी (ऑफ ब्रेक गेंदबाज), तृप्ति सिंह (बल्लेबाज), बबीता यादव (बल्लेबाज), सिद्धी सिंह (ऑफ ब्रेक गेंदबाज) तथा सिद्धी मिश्रा (बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज) शामिल हैं।

सिद्धि सिंह।
सिद्धि मिश्रा।
बबीता यादव।
तृप्ति सिंह।

खिलाड़ियों के चयन पर केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस.एन. सिंह एवं सचिव कौशल कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Comment