क्रिकेटर्स को हराकर केडीएमए बना चैम्पियन

 

 

  • सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी गार्ड ट्रॉफी
  • अंकुर पनवार मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए
  • सुधांशु चौरसिया बेस्ट बल्लेबाज के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया

कानपुर, 27 फरवरी।

बेहद रोमांचक मुकाबले में केडीएमए ने कानपुर क्रिकेटर्स को एक विकेट से हराकर सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी गार्ड ट्रॉफी जीत ली। अंकुर पनवार को मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट में एक मात्र शतक लगाने वाले सुधांशु चौरसिया को बेस्ट बल्लेबाज के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा। सुधांशु चौरसिया को बेस्ट बल्लेबाज के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। सौरभ सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

कानपुर साउथ ग्राउंड पर शुक्रवार को नेशनल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेले गए फाइनल मुकाबले में कानपुर क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। क्रिकेटर्स की टीम अशोक कुमार और रवि सोनकर की धारदार गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन ही बना सकीं। सुनील त्रिपाठी ने 15 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की बदौलत सर्वाधिक 29 रन बनाए। वहीं प्रशांत अवस्थी ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। अंकुर पनवार ने 24 रन पर 3 और अभिनव सिंह ने 26 रन पर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएमए ने एक गेंद और एक विकेट रहते 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। सुधांशु चौरसिया ने जीत में सर्वाधिक 38 रन बनाए। सुधांशु ने 27 रन की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। अपराजित देव ने भी जीत में 23 रन का योगदान किया। अशोक कुमार और रवि सोनकर ने क्रमशः 35 एवं 23 रन देकर दो दो विकेट झटके।

मुख्य अतिथि डॉ. दीपक श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि एसके सेठ, केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, सुनील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता सचिव पीएस नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह यादव की पत्नी संगीता यादव एवं बेटी के अलावा निर्मल सिंह, इरफ़ान अहमद, रमेश विश्वकर्मा, अशोक सिंह, अमरनाथ सिंह यादव, मनीष ग्रोवर, दिनेश कटियार, अनिल पाल, बृजेश सिंह सौरभ गुप्ता, ऋषभ रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment