- हर्षित यादव, प्रांजुल तिवारी और शिशिर बाजपेयी की शानदार पारियों ने दिलाई टीमों को जीत,
कानपुर 26 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले गये मुकाबलों में आदर्श क्लब, कैण्ट लॉयन क्लब तथा एम०यू०सी० क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।
मैदान – एवरेस्ट
पहले मुकाबले में आदर्श क्लब ने 40 ओवरों में 9 विकेट पर 236 रन बनाये। हर्षित यादव ने 83 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि निखिल यादव ने 46 और रत्येन्द्र यादव ने 21 रन का योगदान दिया।
जवाब में बी०सी०ए० क्लब 205 रन ही बना सका। फरदीन अली (44), व्रजेश कुमार राय (35) और मनीष वर्मा (48) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी। आदर्श क्लब ने यह मुकाबला 31 रनों से जीत लिया।
मैदान – पी०ए०सी०
वाई०एम०सी०सी० ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 6 विकेट पर 232 रन बनाये। तुषार पाल ने 78 और अफरार खान ने 77 रन की उम्दा पारी खेली।
जवाब में कैण्ट लॉयन क्लब ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31.1 ओवरों में 3 विकेट पर 238 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। प्रांजुल तिवारी ने 91 रन, शिशिर बाजपेयी ने नाबाद 58 रन और गानिक गोयल ने 48 रन बनाये।
मैदान – गीता देवी
तीसरे मुकाबले में एम०यू०सी० क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाये। जवाब में अशोका ज्योति की टीम 38.1 ओवरों में 164 रन पर सिमट गई।
एम०यू०सी० क्लब ने यह मुकाबला 62 रनों से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।