- कानपुर खेल जगत में शोक की लहर
कानपुर, 25 फरवरी।
खेल जगत के प्रेरणा स्रोत एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. एन. के. पांडेय के निधन पर शास्त्री नगर स्थित सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में खेल प्रेमियों, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
खेल विकास में योगदान को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने डॉ. पांडेय के खेल क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन, अनुशासन और समर्पण खेल जगत के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने अपने जीवनकाल में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तथा खेल गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल परिवार ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर दिनेश भदोरिया, रजत आदित्य दीक्षित, रंजीत सिंह, मलिक, दीपू दुबे, श्याम मिश्रा, नीतू कटियार, साधना, डॉ. सुलोचना, अश्विनी एवं वैभव गौड़ सहित खेल संघों से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
